रांची/सिमडेगा
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी सिमडेगा द्वारा 22 मई से 28 मई 2023 तक सिमडेगा में हॉकी सिमडेगा जिला स्तरीय सब जूनियर महिला और पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 का आयोजन किया जा रहा है। जिला के कोई भी प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी खेलने से वंचित ना रहे, इस उद्देश्य को लेकर सिमडेगा के विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाया जा रहा है। पंचायतों को मिलाकर एक जगह ट्रायल करा टीम का गठन किया जा रहा है। सिमडेगा जिला के सभी 94 पंचायत के लिए विभिन्न सुदूर इलाकों में 25 स्थलों में चयन ट्रायल आयोजित किया जा रहा है। जिसके तहत आज ठेठईटांगर प्रखंड उतरी प्रभाग के तुकुपानो पंचायत, कोनमेंजरा पंचायत, मेरोमडेगा पंचायत और बंबलकेरा पंचायत के हॉकी खिलाड़ियों के लिए फरसापानी में चयन ट्रायल कर 22-22 सदस्यों वाली एक – एक महिला और पुरुष टीम का गठन किया गया। जो टीम जिला स्तरीय सब जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेंगे।
खिलाड़ियों के लिए मौका
बानो प्रखंड दक्षिणी प्रभाग के लिए 14 अप्रैल 2023 को सुबह 8:30 बजे से हुरदा खेल मैदान में जेनमेर पंचायत, जमताई पंचायत, साहुबेड़ा पंचायत, डूमुरिया पंचायत और रायकेरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।
बानो प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए 14 अप्रैल दोपहर 1 बजे से बाकी स्कूल मैदान में बांकी पंचायत, उकौली पंचायत, बिनतुका पंचायत, बड़काडोइल पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
पाकरटाढ प्रखंड के लिए 15 अप्रैल सुबह 8 बजे से पाकरटाढ बाजार स्थित खेल मैदान में पाकरटाढ पंचायत, कैरबेडा पंचायत, केशलपुर पंचायत, आसनबेदा पंचायत, सिकिरियाटाढ पंचायत और क्रूसकेला पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
सिमडेगा प्रखंड उतरी प्रभाग के लिए 16 अप्रैल सुबह 7 बजे से बीरू खेल मैदान में बीरू पंचायत, तामड़ा पंचायत और अरानी पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
सिमडेगा प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए 16 अप्रैल को सुबह 8:30 बजे बरपानी खेल मैदान में बरपानी पंचायत, जोगभबहार पंचायत और बंगरू पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
सिमडेगा प्रखंड पश्चिमी प्रभाग के 16 अप्रैल 2023 को 8:30 बजे से महुवाटोली स्कूल मैदान में (कोचेडेगा) गरजा पंचायत, कोचेडेगा पंचायत, पिथरा पंचायत, सेवई पंचायत, कुलुककेरा पंचायत और बनाबिरा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
जलडेगा प्रखंड पश्चिमी प्रभाग के लिए 17 अप्रैल 2023 सुबह 8 बजे से गंगू स्कूल मैदान में लोबई पंचायत, टिंगिना पंचायत और कोनमेरपा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
जलडेगा प्रखंड सेंट्रल प्रभाग के लिए 17 अप्रैल 2023 को दोपहर एक बजे से टांगिया हॉकी मैदान में जलडेगा पंचायत,पतिअंबा पंचायत और लमडेगा पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
जलडेगा प्रखंड पूर्वी प्रभाग के लिए 19 अप्रैल 2023 को सुबह 8:30 बजे से ओढ़गा हॉकी मैदान में ओढ़गा पंचायत, परबा पंचायत, कुटुंगिया पंचायत और टोनिया पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
कोलेबिर प्रखंड सेंट्रल प्रभाग के लिए 21 अप्रैल 2023 को 8 बजे से बरवाडीह विद्यालय हॉकी मैदान में कोलेबिरा पंचायत, रंसिया पंचायत, डोमतोली पंचायत, बंदरचुवा पंचायत और नवा टोली पंचायत के खिलाड़ी भाग ले सकते है।
ट्रायल में उन्ही खिलाड़ियों को शामिल किया जायेगा, जिनका जन्म 1 जनवरी 2008 या उसके बाद हुआ हो। भाग लेने वाले खिलाड़ियों लिए अपना आधार कार्ड और जन्म तिथि अंकित प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।