| रांची/गुमला
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड खेल प्राधिकरण द्वारा नव सृजित स्वीकृत सेंटर फॉर एक्सेलेंस फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र (एकलव्य प्रशिक्षण केंद्र) के लिए बालक और बालिका वर्ग के 16 वर्ष से 22 वर्ष तक के सुयोग्य खिलाड़ियों के चयन के लिए आज गुमला के संत संतइग्नासियुस हाई स्कूल में आयोजित ट्रायल के पहले दिन खिलाड़ियों की भीड़ उमड़ी।
बालक और बालिका वर्ग में चयन में भाग ले रहे झारखंड के खिलाड़ी जिनकी आयु 1 अप्रैल 2023 तक 16 से 22 वर्ष तक थी, आधार कार्ड, मैट्रिक उतीर्ण प्रमाण पत्र,मान्यता प्राप्त अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय, आल इंडिया यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित खेलों में भागेदारी और मेडलिस्ट का प्रमाण पत्र के आधार पर रजिस्ट्रेशन किया गया। जिसमें पहले दिन 200 से अधिक खिलाड़ियों का बैट्री टेस्ट और स्किल टेस्ट लिया गया। बैट्री टेस्ट अन्तर्गत ऊंचाई, वजन, 30 मीटर, 10 मीटर गुणा 6 सटल रनिंग, बॉल थ्रो, 800 मीटर , वर्टिकल जंप समेत कई तरह के टेस्ट लिए गए। वहीं 9 अप्रैल को भी गुमला में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे।
गुमला के बाद 12-13 अप्रैल -एसोसियेशन फुटबॉल ग्राउंड- चाईबासा
15-16 अप्रैल – फुटबॉल स्टेडियम दुधानी-दुमका
19-20 अप्रैल-रामा साहू हाई स्कूल- गढ़वा
24-25 अप्रैल – कर्जन स्टेडियम- हजारीबाग में ट्रायल होंगे
चयनित खिलाड़ियों का अंतिम चयन प्रक्रिया 28 और 29 अपैल को बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी, रांची में किया जायेगा। अंतिम रूप से चयनित(बालक/बालिका) खिलाड़ियों को राज्य सरकार निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण केंद्र के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराया जाएगा।







