| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
27वीं हीरोज नेशनल सीनियर वोमेन्स फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम का प्रदर्शन लगातार बेहतर देखने को मिल रहा है। इस टूर्नामेंट में देश के 36 टीमें हिस्सा ले रही है। अपने ग्रुप के सभी मैच एकतरफा मुकाबले में टीम ने जीता है।
इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम लगातार उम्दा प्रदर्शन कर रही है। झारखंड टीम अब तक ग्रुप 4 के खेले गए सभी मैच जीत चुकी है। आज खेले गए ग्रुप की आखरी मैच मध्यप्रदेश के साथ खेला गया, मध्य प्रदेश को झारखंड ने 3-0 से पराजित कर अपने ग्रुप का चैंपियन बना है। आशा कुमारी ने एक और खुशमा किस्पोट्टा के दो गोल के बदौलत टीम ने जीत हासिल की है।




बताते चलें कि ग्रुप फोर में छत्तीसगढ़, लद्दाख, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, मध्य प्रदेश और झारखंड की टीम है। झारखंड की टीम इस ग्रुप के सभी टीमों को हराया है और ग्रुप का चैंपियन बना है। इसी के साथ झारखंड की टीम क्वार्टर फाइनल में भी प्रवेश किया है। झारखंड टीम की इस उपलब्धि पर फुटबॉल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारियों ने खुशी जाहिर की है। झारखंड महिला टीम के इस जीत पर झारखंड फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, महासचिव गुलाम रब्बानी एवं झारखंड फुटबॉल संघ के समस्त पदाधिकारीयों ने पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।







