| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
नागपुर में आयोजित किये जा रहे 33वीं सीनियर नेशनल सेपक टकरा प्रतियोगिता के लिए 10 सदस्यीय झारखंड टीम रवाना हुई। झारखंड टीम का गठन सिल्ली में पिछले दिनों आयोजित किये गए राज्य प्रशिक्षण शिविर के आधार पर किया गया।
यह टीम नागपुर में 1 से 5 अप्रैल 2023 तक आयोजित किये जा रहे प्रतियोगिता में भाग लेंगी।
झारखंड टीम में निम्न खिलाड़ी भाग ले रहे है
पुरुष खिलाड़ी
विजय उरांव , राजकुमार महतो, अभिषेक लकड़ा, आशीष खलखो,विवेक कुमार महतो, सचिन मुंडा
महिला खिलाड़ी
रानी उरांव, संजू तिरकी, पूनम मिंज, रीमा कुजूर
सेपक टकरा एसोसिएशन ऑफ झारखंड के पदाधिकारियों दीपक भरथुआर, उदय साहू, चंचल भट्टाचार्य, मनोज साहू, शिवेंद्र दुबे,राजेश साहू, अमरेंद्र दत्त द्विवेदी, मुकेश साहू, वाहिद अली, शशिकांत पांडे, रज़ि अहमद,गोकुलानंद मिश्र आदि ने हार्दिक शुभकामनाएं दी है।







