| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की एक बार फिर से रेनोवेशन/रिपेयरिंग की तैयारी शुरू हो गई है। इस बार रेनोवेशन/रिपेयरिंग का बजट लगभग 50-60 करोड़ का होगा। उक्त बातें CCL के CMD पी एम प्रसाद ने एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कही। CMD पी एम प्रसाद ने बताया कि इस संदर्भ में झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसायटी (JSSPS) की गवर्निंग काउंसिल (GC) की बैठक में नीतिगत निर्णय ले लिया गया है। बजट बनाने का काम CMPDI को दिया गया है और संभावना है कि रेनोवेशन/रिपेयरिंग का बजट 50-60 करोड़ के लगभग आएगा। पता हो कि 1 फरवरी 2023 को (JSSPS) की गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये निर्णय लिया गया है।
2015-17 के बीच 24.93करोड़ की लागत से हो चुका है रेनोवेशन/रिपेयरिंग का काम
झारखंड सरकार और CCL के बीच जून 2015 में MoU हुआ था। इसके बाद CCL ने 2015-17 के बीच 24.93 करोड़ की लागत से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का रेनोवेशन/रिपेयरिंग का काम हो चुका है। CCL ने ये कार्य NBCC के जरिए कराया था। ऐसा क्या काम हुआ कि आठ साल बाद ही रेनोवेशन/रिपेयरिंग की जरूरत पड़ गई।







