| रांची/धनबाद
टीम sportsjharkhand.com |
भिलाई छत्तीसगढ़ में आयोजित हीरो 27 सीनियर वूमेन नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप का आयोजन है। इस इस प्रतियोगिता में झारखंड की टीम भी हिस्सा लेगी,इसी कड़ी में झारखंड महिला टीम का आज सिजुआ स्टेडियम धनबाद में चल रही कैंप के बाद घोषणा कर दी गई। टीम की घोषणा झारखंड फुटबॉल संघ के महासचिव गुलाम रब्बानी ने की और सभी खिलाड़ी को खेल कीट प्रदान किया गया।
मौके पर आशीष बोस, मृदुल बोस, कैंप प्रभारी उदय मिश्रा, कोल फुटबॉल अकैडमी के सचिव सतीश सिंह, मिथुन चौहान उपस्थित थे। टीम मैनेजर रिंकी सोरेन, हेड कोच गोविंद शाहा, सहायक कोच सुभाष लोध, फिजियोथेरेपिस्ट आनंदिता बोस को बनाया गया।
टीम इस प्रकार है
अंजलि मुंडा, जोशना बारा, संध्या टोप्पो (गोलकीपर), सीमा किस्पोट्टा, प्रतीक्षा लकड़ा, प्रिया सांडिल, बिराश मुनि धनवार, नील कुसुम लकड़ा, चमेनी कुमारी, अंजली गाड़ी (डिफेंडर), डोली कुमारी, कोमल कुमारी, लक्ष्मी मार्डी, सलिना कुमारी, संगीता कुमारी (मिडफील्डर), आशा कुमारी (धनबाद), सुष्मिता कुमारी, ममता कुमारी, कुसमा किसपोट्टा, अल्पना कुजूर, ललिता कुमारी (धनबाद), रोशनी तिग्गा (फॉरवर्ड)।







