| रांची/खूंटी
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी झारखंड और जिला प्रशासन खूंटी के संयुक्त तत्वाधान में खूंटी के एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम बिरसा कॉलेज कैंपस में 19 से 26 मार्च तक आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं जूनियर पुरुष पूर्वी क्षेत्र हॉकी चैंपियनशिप 2023 के आज चौथे दिन महिला वर्ग के तीन मैच खेले गए।
हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ ओडिशा की टीम ने हॉकी बिहार को 4-0 से पराजित किया और इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच असीमा एक्का को दिया गया। दूसरा मैच हॉकी झारखंड और हॉकी बंगाल के बीच खेला गया जिसमें हॉकी झारखंड ने हॉकी बंगाल को 12- 0 गोल से पराजित किया। इस मैच में हॉकी झारखंड के एडलिन बागे को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया। तीसरा मैच हॉकी मिजोरम और हॉकी असम के बीच खेला गया जिसमें हॉकी मिजोरम ने 11- 01 गोल से मैच जीता। इस मैच में मिजोरम की लालरिंपुई की प्लेयर ऑफ द अवार्ड चुना गया।


चौथा मैच पुरुष वर्ग से हॉकी झारखंड और हॉकी बिहार के बीच खेला गया। जिसमें हॉकी झारखंड 5-0 से विजयी रहा, प्लेयर ऑफ द मैच झारखंड टीम के रोहित तिर्की को दिया गया।
इन चार दिनों में महिला वर्ग से सभी टीमों ने 3-3 मैच खेला है। जिसमें से झारखंड टीम कुल 39 गोल, मिजोरम की टीम 31गोल, ओडिसा की टीम 16 गोल,बिहार की टीम 05 गोल और असम की टीम ने 01 गोल किए है। पुरुष वर्ग में अभी तक सभी टीम 2-2मैच खेल चुके है। इसमें ओडिसा टीम 21 गोल, झारखंड टीम 13 गोल, बंगाल टीम 04 गोल असम टीम 02 गोल कर चुकी है।







