| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय खेल प्राधिकरण और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में 19 मार्च(रविवार) को होटवार के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में क्रॉस कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। जंहा 3 और 5 किलोमीटर की प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई हालांकि उम्मीद के मुताबिक इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी नही पंहुचे। 5 किलोमीटर ओपन वर्ग में 11 प्रतिभागी ही जुटे।
खेलो इंडिया 10 का दम के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए इस प्रतिस्पर्धा का आयोजन हुआ, जहां आम महिलाओं की हिस्सेदारी नगण्य रही। कहा गया था कि इस आयोजन में स्थानीय आम महिलाएं भी हिस्सा लेंगी। लेकिन जेएसएसपीएस कि प्रशिक्षु बालिकाओं के आलावे ओरमांझी, मांडर और कुछ जगहों से बालिका खिलाड़ी ही इस प्रतियोगिता की हिस्सा बनी। प्रचार-प्रसार के अभाव में इस आयोजन में महिलाओं की भागीदारीता जो होना चाहिए, वह नहीं दिखी।


बताते चलें कि 18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए 3 किलोमीटर और 18 वर्ष से ऊपर ओपन वर्ग की महिलाओं के लिए 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ स्पर्धा का आयोजन किया गया। 18 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को जन्म प्रमाण पत्र प्रमाणित करने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य किया गया था।
गौरतलब है कि सभी विजेताओं को मेडल एवं सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट भी दिया गया।
दस का दम 5 किलोमीटर ओपन वर्ग खेलो इंडिया क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतिस्पर्धा परिणाम (18 वर्ष से ऊपर)
प्रथम – सुशांति कुमारी
द्वितीय- ताशु तिग्गा
तृतीय-नीता कुमारी


3 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतिस्पर्धा में 143 प्रतिभागी शामिल हुए।
परिणाम
प्रथम- सोनम कुमारी
द्वितीय- चिंतामणि कुजूर
तृतीय- संजना कुमारी









