| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
एयर इंडिया ने गत विजेता RBI को 11 रन से और गत उपविजेता बैंक ऑफ बड़ौदा ने मेजबान कोल इंडिया को 8 विकेट से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। मेकॉन स्टेडियम में खेले गए पहले सेमीफाइनल में एयर इंडिया की टीम ने 17 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए। सुमित माथुर ने सर्वश्रेष्ठ 56 रन बनाए। चिराग परमार को 2 और कुलदीप व अली मुर्तज़ा को 1-1 मिला। जवाब में RBI की टीम 17 ओवरों में 7 विकेट के नुक्सान पर 134 रन ही बना पाई। कुलदीप हुड्डा ने 52 रन की पारी खेली। एयर इंडिया के दिग्वेश राठी, राघव सिंह चाहर और मयंक रावत ने 2-2 विकेट लिए।
सुमित माथुर को मैन आफ द मैच चुने गए।
बारिश से प्रभावित दूसरे सेमीफाइनल मैच में कोल इंडिया ने 16 ओवरों मे 6 विकेट खोकर 109 रन बनाए। संजर आलम ने नाबाद 45 और कृष्णा चुरा घोष 39 रन बनाए। अक्षय और क्रुशांग पटेल को 2-2 विकेट मिले। बारिश के करण बैंक ऑफ बड़ौदा को DLS मेथड के तहत 10 ओवरों में 80 रन का लक्ष्य दिया गया। जिसे बैंक ऑफ बड़ौदा ने 7.1 ओवरों में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। चेतन बिष्ट ने नाबाद 34 और राहुल दलाल ने 27 रन की पारी खेली।
चेतन बिष्ट को मैन आफ द मैच चुना गया।


शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।







