| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी इंडिया ने बहुप्रतीक्षित हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कारों का नई दिल्ली में आज (शुक्रवार) वितरण किया। हॉकी इंडिया पांचवा वार्षिक पुरस्कार समारोह में झारखंड की बेटी सलीमा टेटे को असुंता लकड़ा अवार्ड से नवाजा गया।
गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष हॉकी इंडिया द्वारा वार्षिक पुरस्कार सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता रहा है। विभिन्न पुरस्कारों के साथ-साथ असुंता लकड़ा अवार्ड फ़ॉर अपकमिंग प्लेयर ऑफ द ईयर महिला U – 21 का पुरस्कार सलीमा को मिला है। उनके इस उपलब्धि पर हॉकी झारखंड के समस्त पदाधिकारियों के साथ – साथ विभिन्न खेल संघों ने बधाई दी है।


इस मौके पर हॉकी इंडिया के तमाम पदाधिकारियों के साथ-साथ पूर्व और वर्तमान अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी, केंद्रीय खेल मंत्रालय के पदाधिकारी और मंत्री भी शामिल हुए।









