| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में 17 मार्च से 19 मार्च तक कंट्री क्रिकेट क्लब द्वारा तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस टूर्नामेंट में 4 टीमें हिस्सा ले रही है।


उद्घाटन के मौके पर जेएससीए के अध्यक्ष संजय सहाय, सीसीसी सचिव अजय नाथ शहदेव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। टूर्नामेंट के पहले दिन तीन मैच खेले गए। पहला मैच ग्लैडिएटर्स और सुपरकिंग्स के बीच खेला गया। टॉस जितने के बाद सुपरकिंग्स ने ग्लैडिएटर्स को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ग्लेडिएटर्स ने 132 रन बनाया। जिसमें कन्हैया कुमार ने शानदार 81 रन और कप्तान अनुपम देव ने 37 रनों का योगदान दिया। जीत के लिए सुपरकिंग्स को ग्लेडिएटर्स ने 133 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी सुपरकिंग्स ने 11.5 ओवर में विजयी लक्ष्य को हासिल किया। सुपरकिंग्स के कप्तान पुरुषोत्तम कुमार ने अपनी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 रन बनाया। सुपरकिंग्स के कप्तान पुरुषोत्तम कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।
दिन के दूसरे मैच में जायन्ट्स ने 12 ओवर में डायनामाइट को 137 रनों का लक्ष्य दिया। अमर बंसल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 63 और विकास कुमार ने 23 रनों का योगदान दिया। डायनामाइट की पूरी टीम 102 रन ही बना पाई और मैच हार गई। अमर बंसल को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
दिन के तीसरे मैच ग्लेडिएटर्स और डायनामाइट के बीच खेला गया। जिसमें डायनामाइट ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 104 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी ग्लैडिएटर्स ने 10.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। ग्लैडिएटर्स के दीपक कुमार ने 2 विकेट और 18 रन बनाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।







