| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
खेल और युवा मामले, भारत सरकार द्वारा 31 जनवरी से 11 फरवरी तक मध्य प्रदेश और दिल्ली में 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में झारखंड की बालक और बालिका टीम सेमीफाइनल में पहुंची है।
बताते चले कि 5वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स में झारखंड की बालक और बालिका हॉकी टीम हिस्सा ले रही है। लगातार टीम का प्रदर्शन बेहतर दिख रहा है। इस प्रतिस्पर्धा के तहत ग्वालियर में आयोजित हॉकी मैच में झारखंड की बालिका हॉकी टीम ने उत्तर प्रदेश 2-1 से और बालक हॉकी टीम ने उत्तर प्रदेश को 1-0 से संघर्ष पूर्ण रोमांचक मुकाबले में पराजित कर सेमीफाइनल में पहुंची है।


इस उपलब्धि पर खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, उपनिदेशक खेल साझा देव शंकर दास , चीफ डी मिशन उमेश लोहरा , मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार,खेल परामर्शी देवेन्द्र सिंह ने पदक विजेता खिलाड़ियों और कोच, मैनेजर को बधाई दी है।







