| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
आरपीसी मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच जारी है। इस टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला मुकाबला खरकई और सकरी के बीच खेला गया। इस मुकाबले को सकरी ने जीता है। वहीं दूसरा मुकाबला दामोदर और स्वर्णरेखा के बीच हुआ, इस मुकाबले को दामोदर ने 3 विकेट से जीता है।
पहला मुकाबला
सकरी बनाम खरकई
विजेता-सकरी
टॉस जीतकर खरकई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सकरी को 129 रन बनाकर जीत के लिए 130 रनों का लक्ष्य दिया। सकरी ने लक्ष्य पीछा करते हुए 14.1 ओवर में 133 रन बनाकर मैच को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब मोनू कुमार को दिया गया।
दूसरा मुकाबला
स्वर्णरेखा बनाम दामोदर
विजेता-दामोदर
वहीं दूसरे मुकाबले में स्वर्णरेखा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 विकेट के नुकसान पर 15.1 ओवर में 159 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी खेलने उतरी दामोदर की टीम ने अंतिम बॉल तक संघर्ष किया और 3 विकेट से इस मुकाबले को जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब समीर सृजन को मिला।


9 फरवरी
मैच 1- कांची बनाम मयूराक्षी
मैच 2- भैरवी बनाम गंगा







