| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
साई सेंटर बैंगलोर में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम का 12 फरवरी से 26 मार्च तक राष्ट्रीय कैंप चल रहा है। इस कैंप में पूर्व से ही झारखंड के चार महिला हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, ब्यूटी डुंगडुंग है और अब हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह को पत्राचार कर झारखंड के दो और हॉकी खिलाड़ी रोपनी कुमारी और अलबेला रानी टोप्पो को इस कैंप में के लिए आमंत्रित किया है।
20 मार्च से 26 मार्च तक इनका बैंगलोर में सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप में चयन करने लिए ट्रायल चलेगा, उनमें सफल होने पर इन खिलाड़ियों को कैंप किए चयनित कर दिया जाएगा।
रोपनी कुमारी सिमडेगा जिला के ठेठईटांगर प्रखंड अंतर्गत तुकुपानी पंचायत के जामबाहर की रहने वाली है और वर्ष 2017 से लगातार झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है।
अलबेला रानी टोप्पो खूंटी जिला के गोविंदपुर गुस्सा टोली की रहने वाली है और 2014 से ही झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए कई पदक जीत चुकी है।







