| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
कंट्री क्रिकेट क्लब की ओर से 17 मार्च से 19 मार्च तक तीन दिवसीय इंट्रा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में 4 टीमें हिस्सा ले रही है।
बुधवार को जेएससीए स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस टूर्नामेंट के तहत 17 और 18 मार्च को तीन – तीन मैच खेले जाएंगे। 19 मार्च को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
चार टीम और कप्तान
ग्लैडिएटरस – अनुपम देव
जायन्ट्स – अमित गिल
डायनामाइट – विक्रम सिंह
सुपर किंग्स – पुरुषोत्तम कुमार







