JSCA स्टेडियम में 17 से 19 मार्च तक इंट्रा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, चार टीमें ले रही है हिस्सा

JSCA स्टेडियम में 17 से 19 मार्च तक इंट्रा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, चार टीमें ले रही है हिस्सा
रांची

टीम sportsjharkhand.com

कंट्री क्रिकेट क्लब की ओर से 17 मार्च से 19 मार्च तक तीन दिवसीय इंट्रा क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट में 4 टीमें हिस्सा ले रही है।

बुधवार को जेएससीए स्टेडियम में ट्रॉफी का अनावरण किया गया। इस टूर्नामेंट के तहत 17 और 18 मार्च को तीन – तीन मैच खेले जाएंगे। 19 मार्च को सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।

चार टीम और कप्तान

ग्लैडिएटरस – अनुपम देव

जायन्ट्स – अमित गिल

डायनामाइट – विक्रम सिंह

सुपर किंग्स – पुरुषोत्तम कुमार