| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर पूरे देशभर में आयोजित कराए जा रहे खेलो इंडिया 10 का दम खेल प्रतियोगिता के तहत तहत रांची में भी वुशु प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
स्पोर्टस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के इस प्रतिस्पर्धा में दस विभिन्न खेलों का आयोजन भारत के विभिन्न दस राज्यों के दस शहरों में हो रहा है। जिसके तहत वुशु खेल का आयोजन ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव इंडोर स्टेडियम में होगा।
इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 12 मार्च रविवार को सुबह 10 बजे और समापन दोपहर 3:30 बजे होगा।







