रांची
टीम sportsjharkhand.com |
वियतनाम (हनोई) में 4 से 12 मार्च तक आयोजित एएफसी अंडर 20 महिला एशियन कप क्वालिफायर मैच में भारत ने अपने दूसरे मैच में इंडोनेशिया को 6-0 हराकर लय बरकरार रखा, भारतीय टीम में शामिल झारखंड की अनीता कुमारी और सुमति कुमारी ने भारत के लिए महत्पूर्ण गोल कर भारत को विजयी बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पहले मैच में सिंगापुर को टीम ने 7-0 से पराजित किया था
इसके पूर्व भारत ने झारखंड के खिलाड़ियों के महत्त्वपूर्ण योगदान से सिंगापुर को पहले मैच में 7-0 से पराजीत किया था। जिसमें सुमति कुमारी, अनीता कुमारी, अष्टम उरांव ने गोल किया था। गौरतलब है कि भारतीय टीम में झारखंड से कुल 07 खिलाड़ी शामिल हैं।