| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
19 से 26 मार्च 2023 तक खूंटी में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया जूनियर महिला एवं पुरुष ईस्ट जॉन हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए आज (गुरुवार) को झारखंड टीम के गठन के लिए बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में झारखंड महिला एवं पुरुष जूनियर हॉकी खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल में शामिल दोनों वर्गों से 25- 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है और अब इनके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। उनमें से बेहतर 18 – 18 खिलाड़ियों को चयनित कर जूनियर झारखंड टीम से खेलने का अवसर दिया जाएगा।


आज के चयन में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड महासचिव विजय शंकर सिंह, माईकल लाल, दसरथ महतो , जयंत केरकेट्टा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।







