रांची
टीम sportsjharakhand.com |
हॉकी इंडिया कमेटी के चुनाव में हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह महासचिव के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। वहीं असरिता केरकेट्टा को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। गौरतलब है कि कार्यकारिणी समिति के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न हुई है और इसके बाद इस चुनाव का परिणाम आया है।
हॉकी इंडिया के 12 सदस्यसीय कार्यकारिणी समिति में झारखंड के दो पदाधिकारी शामिल किए गए हैं। और यह दोनों पदाधिकारी कार्यकारिणी के संपन्न हुए चुनाव में निर्विरोध चुने गए हैं। हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोला नाथ सिंह हॉकी इंडिया के महासचिव के पद पर निर्विरोध चुने गए हैं। तो वहीं इसी कार्यकारिणी में सदस्य के रुप में झारखंड के ही असरिता केरकेट्टा निर्विरोध चुने गए हैं। झारखंड से हॉकी इंडिया में दो-दो पदाधिकारी शामिल होने के बाद हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों में खुशी की लहर है। तमाम पदाधिकारियों ने हॉकी इंडिया के नवनिर्वाचित इन पदाधिकारियों को शुभकामनाएं और बधाई दी है।
बताते चलें कि भोला नाथ सिंह के साथ साथ मनोज भोरे और हॉकी दिल्ली के अध्यक्ष ने भी इस पद के लिए नामांकन किया था। लेकिन ऐन मौके पर इन दोनों पदाधिकारियों ने महासचिव के पद को भोला सिंह को समर्थन देते हुए छोड़ दिया। नाम वापस ले लिया और इसके बाद हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोले नाथ सिंह हॉकी इंडिया के महासचिव के पद पर निर्विरोध चुने गए।