| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
झारखंड योग संघ और रांची जिला योग संघ के तत्वावधान में दो दिवसीय 22वीं झारखंड योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप शनिवार से रांची के चुटिया स्थित पोद्दार भवन में शुरू हुई। प्रतियोगिता में राज्य के 19 जिलो के साथ 6 संस्थान के लगभग 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया है।
प्रतियोगिता के आधार पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का गठन किया जाएगा। उद्घाटन समारोह में योग प्रतिभागीयों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन के मौके पर झारखंड योग संघ के सचिव संजय कुमार झा, कोषाध्यक्ष अमरेंद्र विकल, रजनी बक्शी सहित संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।







