रांची
टीम Sportsjharkhand.com |
रांची की दो महिला खिलाड़ी मोहनी रितिका टोप्पो और काजल कुजुर भारतीय कराटे टीम में शामिल किया गया है। रेंसी सुनील किस्पोट्टा भारतीय कराटे टीम के कोच बनाए गए है।
3 से 5 मार्च तक मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर के तितिवंग्सा स्टेडियम में आयोजित 12वीं साइलेंट नाइट कराटे कप अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भाग ले रहे भारतीय कराटे टीम में झारखंड रांची से इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के दो महिला खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। साथ ही रेंसी सुनील किस्पोट्टा भारतीय कराटे टीम के कोच बनाए गए हैं। इमा के अध्यक्ष सेंसाई अनिल किस्पोट्टा आधिकारिक रूप में इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे। मोहिनी रितिका टोप्पो काता वर्ग में एवं काजल कुजूर कुमिते वर्ग में इस प्रतियोगिता में भाग लेकर देश का प्रतिनिधित्व करेगी।
राज्य के खिलाड़ी 28 अक्टूबर को रांची से कोलकाता के लिए रवाना होंगे। कोलकाता एयरपोर्ट में वह भारतीय कराटे दल में शामिल होकर मलेशिया के लिए रवाना होंगे।