| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में हॉकी झारखंड की टीम ने क्वार्टर फाइनल में हॉकी पंजाब को 2-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है। झारखंड की ओर से अलबेला रानी टोप्पो और अलका डुंगडुंग ने गोल किया है। अलबेला रानी टोप्पो को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया है।
15 से 26 फरवरी 2023 तक काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में आज (गुरुवार) क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी झारखंड महिला टीम ने हॉकी पंजाब को को 2-0 गोल से पराजित कर सेमीफाइनल में जगह पक्का कर लिया है। झारखंड की ओर से आज के मैच में अलका डुंगडुंग 48वें मिनट में और अलबेला रानी टोप्पो 52वें मिनट में एक एक फील्ड गोल किए। झारखंड टीम का दोनो गोल चौथे क्वार्टर में हुए।
हॉकी झारखंड टीम
अंजली बिंझिया, सोनल मिंज, रोपनी कुमारी, रीमा बखला, रेशमा सोरेंग, कौशल्या कुमारी, सम्मी बड़ा, सिमता मिंज, दिप्ती कुल्लू, दीप्ति टोप्पो, नीतू कुमारी, सुभाषी हेमरोम, काजल बड़ा, अलबेला रानी टोप्पो, वेतन डुंगडुंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग, अलका डुंगडुंग ,
कोच- बिगन सोय
मैनेजर- दुलारी टोपनो







