| रांची
टीम sportsjharkhand.com |


JSSPS की प्रशिक्षु अंजली उराओं की मौत के बाद हॉस्टल में रह रहे कैडेट्स उग्र हो गए हैं। वे हॉस्टल से बाहर निकल इस हृदयविदारक घटना के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। थोड़ी देर पहले बॉयज हॉस्टल के कैडेट्स JSSPS प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। प्रबंधन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के सभी गेट बंद करवा दिए थे लेकिन कैडेट्स चहारदीवारी फांद कर सड़क पर उतर गए हैं। खेल गांव से निकलकर कैडेट्स बूटी मोर की ओर बढ़े हैं पुलिस प्रशासन भी संभाल नहीं पा रही है। सबसे गंभीर बात यह है कि इन खिलाड़ियों में अधिकतर नाबालिक बच्चे और बच्चियां है और पुलिस इन पर कार्रवाई भी नहीं कर पा रही है।
दुर्भाग्य की बात यह है कि अब तक खेल विभाग के कोई भी पदाधिकारी, अधिकारी इन खिलाड़ियों को समझाने के लिए यहां नहीं पहुंचे हैं। और ना ही इनका सुध ले रहे हैं। इन बच्चों को सदर डीएसपी लगातार समझा रहे हैं लेकिन बच्चे समझने को तैयार नही है।
बूटी मोड़ के समक्ष कैडेटस को रोक दिया गया है। मौके पर सदर डीएसपी दल बल के साथ पहुंचे हैं। वह लगातार खिलाड़ियों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। खिलाड़ी जेएसएसपीएस के सीईओ से तत्काल मिलने की मांग पर अड़े हैं।
अपडेट
जेएसएसपीएस के अधिकारी और सीईओ मौके पर पहुंचे। डीएसपी के साथ-साथ उन्होंने भी खिलाड़ियों को समझाने की कोशिश की गई। डीएसपी द्वारा कार्रवाई के आश्वासन मिलने पर भी खिलाड़ी नही माने, खिलााड़ी छोटे छोटे ग्रुप में रिम्स की और भाग रहें है। बताते चलें कि बालक – बालिका वर्ग के सभी कैडेट्स हॉस्टल से आक्रोशित होकर सड़कों पर निकल गए है। लगातार खिलाड़ी दोषियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे है। वहीं अंजलि की मौत के मामले को लेकर उच्च स्तरीय जांच की मांग भी की गई है। ये खिलाड़ी अंजली को देखने की मांग कर रहें है। खिलाड़ी लगातार जेएसएसपीएस प्रबंधन पर कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं। खिलाड़ियों का कहना है कि जेएसएसपीएस में उनका शोषण होता है। उन्हें मारा जाता है। सुविधाओं के नाम पर सिर्फ और सिर्फ जेएसएसपीएस बात करती है और जेएसएसपीएस की लापरवाही के कारण उनके साथी की मौत हुई है।
अपडेट
चेशायर होम रोड होते हुए बच्चे एक बार फिर रिम्स पहुंच गएं हैं और रिम्स के इमरजेंसी गेट के समक्ष भीड़ की शक्ल में जुट गए हैं । काफी संख्या में बच्चे रिम्स पहुंचे हैं। जो बच्चे हॉस्टल गए थे वह वापस सड़को पर है।


मामला बढ़ रहा है। इस बीच पुलिस ने बच्चों को मारा भी है एक बच्चा घायल है। जेएसएसपीएस प्रबंधन के खिलाफ रिम्स के इमरजेंसी गेट के समक्ष जमकर नारेबाजी हो रही है।


अपडेट
काफी देर तक खिलाड़ी रिम्स के इमरजेंसी गेट के समक्ष डटे रहे। इस दौरान उन्हें मना कर हॉस्टल पहुंचाने की कोशिश होती रही। जेएसएसपीएस के कई बड़े अधिकारियों के अलावे सीसीएल के जीएम स्तर के अधिकारी भी रिम्स इमरजेंसी गेट के समक्ष पहुंचे और जेएसएसपीएस के कैडेट्स को समझाने की कोशिश की गई। अंत तक बच्चे कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। बच्चों को समझाने के लिए अंजलि की बड़ी बहन से भी वीडियो कॉल के जरिए बात कराई गई। इसके बावजूद बच्चे नहीं माने। रात के 12:42 बजे बच्चों को पुलिस द्वारा बलपूर्वक जबरन बसों पर बैठाया गया और उन्हें हॉस्टल पहुंचाया गया। इस दौरान जेएसएसपीएस से जुड़े कई कोच, खेल एसोसिएशन से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंचे।







