| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
14वां झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 2023 रामगढ़ जिला में होगा। रामगढ़ जिले के चाइल्ड वर्ल्ड एंड स्कॉलर्स हाई स्कूल में दो दिवसीय 14वां झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप 2023 का आयोजन होगा।
चैंपियनशिप का आगाज 25 फरवरी को टाटा स्टील वेस्ट बोकारो डिविजन के महाप्रबंधक अनुराग दीक्षित एवं विशिष्ठ अतिथि राज्य संघ के अध्यक्ष अर्चित आनंद एवं महासचिव जय कुमार सिन्हा करेंगे। 26 फरवरी को मुख्य ड्रॉ के मैच एवं पुरस्कार वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। जिसको लेकर बुधवार को चाइल्ड वर्ल्ड एंड स्कॉलर्स हाई स्कूल हॉल में स्कूल प्रबंधन, रामगढ़ जिला तलवारबाजी संघ के पदाधिकारियों और टेक्निकल डायरेक्टर की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। जिसमें कार्यक्रम की सफलता और बच्चों के बीच पढ़ाई के साथ साथ खेल में रुची जगाने को लेकर विशेष चर्चा की गई।
वहीं संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से चुने गए बेहतर खिलाड़ियों को राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। 24 फरवरी को राज्य भर के विभिन्न जिलों से आए 200 से अधिक प्रतिभागी चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। खिलाडियों के ठहरने की व्यवस्था कुमार मैरेज हॉल में किया गया है।







