| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
टाटा तीरंदाजी अकादमी की कैडेट अंकिता भगत का चयन एशियन गेम्स, वर्ल्ड कप सीरीज और वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए किया गया है। अंकिता भारतीय टीम के हिस्सा होंगी।
बताते चलें कि इससे पहले टाटा तीरंदाजी अकादमी की यह कैडेट (अंकिता) सेना के तीरंदाज जेम्सन सिंह निंघौजम की जोड़ी ने अर्जेंटीना के रोसारियो में आयोजित यूथ वर्ल्ड कप की मिश्रित युगल रिकर्व तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था। भारतीय जोड़ी ने फाइनल में रूस को हराया। अंकिता की लगातार सफलता को देखते हुए कोच पूर्णिमा महतो ने खुशी जाहिर की है। साथ ही उन्होंने कहा है कि अपेक्षित परिणाम मिलने से उत्साह बढ़ता है। अंकिता के सफलता पर गर्व महसूस होता है। टाटा स्टील लगातार खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए कटिबद्ध है वहीं खेल प्रेमियों ने भी अंकिता को शुभकामनाएं दी है।







