Friday, November 20, 2026
  • Login
Sports Jharkhand
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
No Result
View All Result
Sports Jharkhand
No Result
View All Result
Home शर्म हमें क्यों आती नहीं !

स्तरीय प्रशिक्षण के अभाव में तीन राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों ने JSSPS अकादमी छोड़ी, प्रशिक्षण के लिए केरल गए

तीनों की 10वीं की परीक्षा 27 फरवरी से, परीक्षा देने पर संशय बरकरार

Sushil Singh Mantu by Sushil Singh Mantu
20-02-2023 @ 10:22 PM
in शर्म हमें क्यों आती नहीं !
0 0
A A
0
स्तरीय प्रशिक्षण के अभाव में तीन राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों ने JSSPS अकादमी छोड़ी, प्रशिक्षण के लिए केरल गए
Share on WhatsappShare on FacebookShare on Twitter
image_pdfimage_print
रांची

टीम sportsjharkhand.com

झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी (JSSPS) के तीन राष्ट्रीय स्तर के एथलीटों ने अकादमी को बाई बाई कर दिया है। अकादमी में अच्छे प्रशिक्षकों के अभाव में तीनों खिलाड़ी अपने भविष्य को लेकर सशंकित थे। तीनों एथलीट JSSPS से निकाले गए एथलेटिक्स कोच मैथ्यूज के पास प्रशिक्षण के लिए केरल चले गए हैं। जिन तीन एथलीटों ने JSSPS को छोड़ दिया है उनमें U 14 600 मीटर दौड़ में राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता मोनिश रजा, 800 मीटर दौड़ में SGFI में राष्ट्रीय कांस्य पदक विजेता केशव कुमार और ऊंची कूद में जूनियर नेशनल में रजत पदक विजेता अफरोज अहमद शामिल हैं। खबर है कि दो अन्य एथलीट भी अकादमी छोड़कर केरल में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं लेकिन उनका नाम कन्फर्म नहीं हो पा रहा है।

तीनों कैडेट्स के केरल में प्रशिक्षण प्राप्त करने की पूरी जानकारी JSSPS प्रबंधन को पता है लेकिन प्रबंधन ने तीनों कैडेट्स के अभिभावकों को पत्र लिख कर बच्चों को अकादमी भेजने का निर्देश दिया है। मतलब शुतुरमुर्ग बन रेत में अपनी मुंह छुपाने की असफल कोशिश की जा रही है। तीनों कैडेट्स को इसी माह होनेवाली 10वीं की परीक्षा में शामिल होना है लेकिन वे केरल में हैं। ऐसे में उनके परीक्षा देने पर संशय के बादल मंडरा रहे हैं। तीनों कैडेट्स परीक्षा नहीं दे पाए तो उनका एक साल का नुकसान हो जाएगा। पता हो कि JSSPS के कैडेट्स होने के कारण तीनों कैडेट्स DAV नंदराज, बरियातू रांची में पढ़ाई कर रहे थे। तीनों एथलीटों को JSSPS अकादमी से बाहर निकालने में JSSPS प्रबंधन से पूर्व में हटाए जा चुके एक अफसर की भूमिका काफी संदिग्ध है।

अंतरराष्ट्रीय एथलीट फ्लोरेंस व आशा किरण समेत दो दर्जन से ज्यादा कैडेट्स छोड़ चुके हैं JSSPS अकादमी

2018 में फुटबॉल के 3 कैडेट्स सबसे पहले JSSPS की अकादमी छोड़ कर भागे। इसके बाद कोविड के दौरान लगभग डेढ़ दर्जन एथलेटिक्स के कैडेट्स अकादमी छोड़ कर चले गए और अब तीन एथलीट फिर से सेंटर छोड़कर चले गए हैं। विभिन्न कारणों से जो कैडेट्स अकादमी छोड़कर भागे उनमें अंतरराष्ट्रीय एथलीट फ्लोरेंस व आशा किरण बारला भी शामिल हैं।

Tags: Department of SportsDistrict Sports OfficerJSSPSSports Authority of IndiaSports Directorate Jharkhandझारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटीमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
Sushil Singh Mantu

Sushil Singh Mantu

Next Post
रांची SSP दोपहर में CCL मुख्यालय दरभंगा हाउस पहुंचे, DP से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

रांची SSP दोपहर में CCL मुख्यालय दरभंगा हाउस पहुंचे, DP से की मुलाकात, चर्चाओं का बाजार गर्म

Contact Address:

236, Janak Nagar, Hesal
PO : Hehal
Ranchi, Jharkhand
PIN : 834005

Reach us at

+91 9470777777
sportsjharkhand@gmail.com
info@sportsjharkhand.com
www.sportsjharkhand.com

Popular Keywords

10 X Rifle Club11वीं सीनियर राष्ट्रीय ड्रैगन बोट रेसिंग प्रतियोगिता 202313वीं झारखंड स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप13वीं हॉकी इंडिया राष्ट्रीय सीनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 202314वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला और पुरुष चॉकबॉल प्रतियोगिता15वीं झारखंड स्टेट फेंसिंग चैंपियनशिप15वीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता15वीं स्टेट तीरंदाजी प्रतियोगिता 202316वां राज्यस्तरीय सीनियर महिला17th Junior Athletics1972 Munich Olympic1980

Recent News

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

खेल निदेशालय ने दिवंगत प्रशिक्षक प्रतिमा बरवा का संविदा विस्तार नहीं करने पर सिमडेगा DSO से कारण पृच्छा की

November 19, 2026
गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

गुलाम रब्बानी झारखंड फुटबॉल संघ की कमान 1 नवंबर को परिजनों को सौंपने की तैयारी में जुटे, पूर्व मंत्री सह अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर निपटाए जाएंगे

October 28, 2026

© 2020 All Rights Reserved Sports Jharkhand - Developed by PV Web Solution.

  • Home
  • Love All
  • Awards
    • Arjuna
    • Dronacharya
    • Dhyanchand Award
    • Khel Ratna
    • Padma Award
  • Infrastructure
  • Documents
  • Gallery
    • Photo Gallery
    • Newspaper Clips
  • Upcoming Events
  • Login

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In