| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
हॉकी इंडिया द्वारा 19 मार्च से 26 मार्च 2023 तक खूंटी, झारखंड में आयोजित प्रथम हॉकी इंडिया ईस्ट जॉन जूनियर महिला एवं पुरुष हॉकी चैंपियनशिप 2023 में भागीदारी के लिए झारखंड जूनियर महिला- पुरुष हॉकी टीम के गठन के लिए हॉकी खिलाड़ियों का ओपन चयन ट्रायल 2 मार्च 2023 को, 10 बजे से एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची में आयोजित है।
इस चयन ट्रायल में झारखंड के कोई भी महिला एवं पुरुष हॉकी खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। जिनकी जन्म 1 जनवरी 2005 के बाद हुई है। चयन ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को अपने साथ नगर निगम या पंचायत द्वारा निर्गत जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड,की छाया प्रति लाना आवस्यक है।







