| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
15 से 26 फरवरी 2023 तक काकीनाडा आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 में मंगलवार को हॉकी झारखंड की महिला टीम ने अपने दूसरे मैच में हॉकी छत्तीसगढ़ को 12-0 गोल से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
झारखंड की ओर से अलका डुंगडुंग सर्वाधिक 6 गोल किये
हॉकी झारखंड टीम का क्वार्टर फाइनल में मुकाबला 23 फरवरी को हॉकी पंजाब के साथ होगी। झारखंड टीम की ओर से आज के मैच में अलका डुंगडुंग ने शानदार 6 गोल, अलबेला रानी टोप्पो 2 गोल और रेशमा सोरेंग, एलिन डुंगडुंग, रोशनी डुंगडुंग और दिप्ती टोप्पो ने एक एक गोल किए।







