| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
रांची डिफ्रेंटली एबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीसीआई) के महासचिव रवि चौहान ने 20- 23 फरवरी को छत्तीसगढ़ के रायपुर में आयोजित होने वाले टूर्नामेंट को लेकर 60 खिलाड़ियों की सूची जारी की है।
इस टूर्नामेंट में कुल चार टीमें खेलेंगी।
जिसमें हरियाणा के सन्नी गोयात को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम का कप्तान के रूप में चयन किया गया है। वहीं इस टीम में जामताड़ा के शमशेर आलम का चयन इंडियन फाइटर्स, रांची के मनीष कुमार का चयन इंडियन लीजेंड्स में हुआ है। शामशेर आलम जामताड़ा और मनीष कुमार रांची के रहने वाले है। इस संबंध में शमशेर और मनीष ने बताया कि 29 दिसंबर 2022 को रांची में दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ियो का ट्रायल लिया था। जिसमें चयनित खिलाड़ियों के लिए कोलकाता में 6 से 9 जनवरी तक दिव्यांग जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था।
यहां प्रदर्शन के आधार पर डीसीसीआइ की ओर से घोषित इंडिया टीम में स्थान प्राप्त हुआ है। झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव समेत जेसीए के पदाधिकारियों ने मनीष कुमार को बुके और टी-शर्ट देकर सम्मानित किया। झारखंड डिसएबलड एंड वेलफेयर एकेडमी जेके क्रिकेट एकेडमी, अगडू रातु अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी है।







