| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
वाराणसी में चल रहे 5 वीं नेशनल मास्टर्स गेम्स चैंपियनशिप में झारखन्ड के टेन एक्स रायफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 मेडल जीता है। 10मीटर एयर राइफल पुरुष में राजेश पासवान सिल्वर मेडल और टीम ने गोल्ड मेडल जीता। आभा रानी 10 मीटर एयर राइफल महिला टीम में गोल्ड मेडल, मनु कुमारी 10 मीटर एयर पिस्टल महिला वर्ग मे गोल्ड और टीम मे गोल्ड मेडल, राहुल कुमार सोनी 10 मीटर एयर पिस्टल टीम मे सिल्वर मेडल, रिशु केसरी 10 मीटर एयर पिस्टल मे सिल्वर मेडल जीता है।
सभी मेडल विजेता खिलाड़ियों को टेन एक्स रायफल शूटिंग क्लब के कोच रंजन कुमार और खेल प्रेमियों ने बधाई दी है।







