रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 14 से 15 फ़रवरी तक रांची के मोराबादी में 10वीं राष्ट्रीय रेस वॉक चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें विदेशी जज खु चोंग बैंग (मलेशिया), सान गोलेघर (आयरलैंड), हामिद (संयुक्त अरब अमीरात) समेत अन्य भारतीय जजों द्वारा जगिंग किया गया और रांची में वॉक के अनुकूल वातावरण के परिणाम स्वरूप दो दिनों में कुल 5 राष्ट्रीय रिकार्ड बने। इस आयोजन में रांची में पहले दिन आकाश दीप सिंह, सूरज पनवार ,प्रियंका गोस्वामी और दुसरे दिन रामबाबू, जुनेद और मंजू ने नए राष्ट्रीय रिकार्ड बनाये है। खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता राधा कृष्ण नायर, नरेंद्र सिंह सैनी, डा प्रभात शंकर , एसबीआई के बीएन झा, कल्याण चटर्जी की भी मौजुदगी रही।
दुसरे दिन के परिणाम
35 किमी वर्ग पुरूष
रामबाबू (उत्तर प्रदेश) -2 घंटा 31 मिनट और 36 सेकेंड नया राष्ट्रीय रिकार्ड
जुनेद (हरियाणा) – 2 घंटा 36 मिनट और 04 सेकेंड नया राष्ट्रीय रिकार्ड
चंदन सिंह ( उतराखंड)
2 घंटा 36 मिनट और 55 सेकेंड
35 किमी महिला वर्ग
मंजू (पंजाब) -2 घंटा 57 मिनट और 54 सेकेंड राष्ट्रीय रिकार्ड
पायल (उत्तराखंड) -3 घंटा 05 मिनट और 43 सेकेंड
बंदना पटेल (उत्तर प्रदेश) 3 घंटा 11 मिनट और 35 सेकेंड
राष्ट्रीय रेस वॉक जज सेमीनार सह परीक्षा समाप्त
भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और झारखंड एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वाधान में 13 से 15 फ़रवरी तक रांची में राष्ट्रीय रेस वॉक जज सेमीनार सह परीक्षा भी ग्रेडिंग के साथ संपन्न हो गया, सेमीनार में झारखंड के 11 तकनीकी पदाधिकारियों के साथ साथ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, नई दिल्ली, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु समेत विभिन्न राज्यों से कुल 91 तकनीकी पदाधिकारियों ने भाग लिया। विदेशी जजों में खु चोंग बैंग (मलेशिया),सान गोलेघर (आयरलैंड),हामिद (संयुक्त अरब अमीरात) की देख रेख में 10वीं राष्ट्रीय रेस वॉक चैंपिनशिप में दो दिनों तक प्रायोगिक परीक्षा के लिए मॉक ड्रिल किया गया और सेमीनार में नए नए बदलाव के बारे में जानकारी दिया गया।