| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद और युवा कार्य विभाग झारखंड सरकार के तत्वधान में राज्यस्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 2022-23 का आगाज किया गया। शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। हालांकि इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री हफीजुल हसन को करना था, लेकिन वे नहीं पंहुचे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार की ओर से उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में खेलों के माध्यम से युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से सहाय योजना के अंतर्गत रांची में राज्य स्तरीय सहाय योजना खेलकूद प्रतियोगिता 16 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित है। इस आयोजन में उग्रवाद प्रभावित 5 जिलों पश्चिमी सिंहभूम सरायकेला, खरसावां, खूंटी, सिमडेगा और गुमला के प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में बालक वर्ग में 260 और बालिका वर्ग में 260 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। कुल 520 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता का हिस्सा है।
इन खेलों में प्रतिस्पर्धा
प्रतियोगिता के तहत हॉकी, फुटबॉल, एथलेटिक्स और वॉलीबॉल की प्रतिस्पर्धा आयोजित होगी। विजेता और उपविजेता टीमों के सदस्यों को 10,000 से 5000 तक की इनामी राशि नगद पुरस्कार के तौर पर दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और खेल मंत्री हफीजुल हसन को करना था। लेकिन उद्घाटन सत्र के दौरान न तो सीएम आएं और न ही खेलमंत्री ही पंहुचे।
उद्धघाटन के मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गए, सभी खिलाड़ी खेल किट में अनुशाषित दिखे।







