| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
14 और 15 फरवरी 2023 को 10 वीं राष्ट्रीय रेस वाकिंग प्रतियोगिता का आयोजन रांची के मोराबादी मैदान में किया जाएगा। इसे लेकर झारखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से तैयारियां की जा रही है। तैयारियों को लेकर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया और आयोजन के संबंध में तमाम जानकारी साझा की गई।
यह टूर्नामेंट 14 और 15 फरवरी को आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में 202 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। गौरतलब है कि इसी प्रतियोगिता के जरिए वर्ल्ड गेम्स और 2024 पेरिस ओलंपिक क्वालीफाइंग टिकट भी दिया जाएगा। रांची के मोरहाबादी स्थित निर्धारित ट्रेक पर प्रतियोगिता आयोजित है। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन तैयारियों में जुटा है। हालांकि मोरहाबादी स्थित शिबू सोरेन के आवास के समीप स्पीड ब्रेकर लग जाने को लेकर एसोसिएशन ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने मामले से प्रशासन को अवगत कराया है और स्पीड ब्रेकर को वर्तमान में हटाने की अपील सरकार से की है।
प्रतियोगिता से जुड़ी जानकारियां
कुल 202 एथलीट हिस्सा लेंगे
14 फरवरी सुबह 6:30 बजे से 20 किलोमीटर पुरुष ग्रुप A और B
6:40 बजे 20 किलोमीटर A और B
फिर सुबह 8:30 से 10 किलोमीटर पुरूष U 20
सुबह 8:45 से 10 किलोमीटर महिला U 20
दूसरे दिन 15 फरवरी
सुबह 6 बजे से 36 किलोमीटर पुरूष
सुबह 6: 5 से
झारखंड के 6 खिलाड़ी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे
कुंदन कुमार-35 किलोमीटर
सुमित कुमार
जसपाल सिंह -20 किलोमीटर
अंसु कुमार
रोशन
आनंद यादव – 10 किलोमीटर
जुलाई में सीनियर इंटर स्टेट एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन
15 जुलाई को झारखण्ड एथेलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से सीनियर इंटर स्टेट एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसके जरिये एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई प्रतिस्पर्धा खेली जाएगी। इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय एथलीट नीरज चोपड़ा भी शामिल होंगे।







