| रांची
टीम sportsjharkhand |
सुब्रतो मुखर्जी एजुकेशन सोसायटी न्यू दिल्ली की ओर से पश्चिमी सिंहभूम के आवासीय फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र के दो फुटबॉल खिलाड़ी धर्मा हेंब्रम एवं डोगर पुर्ती को सुब्रतो मुखर्जी कप फुटबॉल प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए छात्रवृत्ति दिया है।
इन खिलाड़ियों को 25000 – 25000 रुपये प्रदान किया गया है। इस सम्मान के लिए जिले के उपायुक्त और अन्य खेल पदाधिकारीयों ने दोनों खिलाड़ियों और कोच को बधाई दी है। प्रशिक्षक सोनाराम चम्पिया को उत्कृष्ट कार्य के लिए जिला प्रशासन से प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है।







