| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 के दूसरे दिन दो मुकाबले खेले गए, पहला मुकाबला कांची और शंख के बीच खेला गया। जबकि दूसरा मुकाबला भैरवी बनाम अमानत के बीच हुआ।
पहले मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 4 विकेट खोकर कांची ने शंख को 130 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलते हुए शंख की टीम 5 विकेट खोकर 13.3 ओवर में ही 131 रन बना कर इस मैच को जीत लिया, 5 विकेट से शंख इस मैच को जीता है। मौजुद्दीन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मौजुद्दीन ने 30 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और 2 विकेट भी चटकाए।


दूसरा मुकाबला अमानत और भैरवी के बीच खेला गया। टॉस जीतकर अमानत की टीम ने भैरवी को पहले बल्लेबाजी करने का मौका दिया। पहले बल्केबाजी करते हुए भैरवी ने 7 विकेट खोकर 145 रनों का लक्ष्य दिया। जवाबी पारी खेलने उतरी अमानत की टीम 13.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 120 रन में सिमट गई। और इस मैच को 25 रन से भैरवी ने जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का खिताब नागेंद्र कुमार को मिला।


8 फरवरी
मैच 1-सकरी बनाम खरकई
मैच 2- दामोदर बनाम स्वर्णरेखा







