| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारतीय एथलेटिक्स संघ, नई दिल्ली और बिहार स्पोर्टस डेवलपमेंट ऑथोरिटी, पटना के द्वारा पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स,पटना में 10 से 12 फरवरी तक आयोजित होने वाली 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड राज्य के कुल 6 तकनीकी पदाधिकारीयों को आयोजन में तकनीकी पदाधिकारी का दायित्व निर्वहन करने के लिए एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली ने नामित किया है।
जिसमें शिव कुमार पांडेय, संजेश मोहन ठाकुर (रांची), अशोक भट्टाचार्य, अरबिन्द कुमार (स०अ०नि०बोकारो), योगेश यादव (साहेबगंज), मो. फरीद (धनबाद) शामिल है। राज्य से चयनित ये सभी तकनीकी पदाधिकारी पूर्व में भी अनेकों अन्तर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं
इस प्रतियोगिता में देश भर के 599 जिलों के 5472 बालक और बालिका एथलीट अंडर 14 और अंडर 16 आयु वर्ग में भाग लेंगे।







