| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सोमवार को रांची के कांके स्थित बीएयू परिसर के क्रिकेट स्टेडियम में मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आगाज हुआ। टूर्नामेंट के उद्घाटन के मौके पर अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज मधुमिता कुमारी, टाटा स्टील के अधिकारी संजय श्रीवास्तव समेत रांची प्रेस क्लब के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
बता दें कि इस टूर्नामेंट में 234 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस टूर्नामेंट का आयोजन भव्य तरीके से हो रहा है। इस बार इस प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें हिस्सा ले रही है। सोमवार को पहला मुकाबला टीम गंगा और स्वर्णरेखा के बीच खेला गया। जबकि दूसरा प्रतिस्पर्धा मयूराक्षी और खरकई टीम के बीच खेला गया।
पहला मुकाबला परिणाम
स्वर्णरेखा बनाम गंगा
स्वर्णरेखा – विजेता
स्वर्णरेखा ने 178 रनों का लक्ष्य टीम गंगा को दिया था, गंगा की पूरी टीम 11.2 ओवर में 76 रनों में ही सिमट गई और स्वर्णरेखा की टीम 101 रनों से विजयी हुई। इस मैच में मुकेश कुमार को मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।




दूसरा मुकाबला परिणाम
मयूराक्षी बनाम खरकई
खरकई – विजेता
दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए खरकई की टीम ने तिन विकेट के नुकसान पर 163 रनों का लक्ष्य दिया, जबाबी पारी खेलते हुए मयूराक्षी की टीम मात्र 94 रन पर ऑल आउट हो गई। मैन ऑफ द मैच सुशील कुमार सिंह को मिला।
टीम
टीम A
गंगा, दामोदर, अमानत, स्वर्णरेखा, भैरवी
टीम B
मयूराक्षी, शंख, कांची, खरकई, सकरी
देखें टाइशीट
मीडिया कप क्रिकेट प्रतियोगिता 2023 टाइशीट
मैच का शेड्यूल
मैच 1- सुबह 8.30 बजे
मैच 2 – दोपहर 12.30 बजे
7 फरवरी
मैच 1-कांची बनाम शंख
मैच 2- भैरवी बनाम अमानत
8 फरवरी
मैच 1-सकरी बनाम खरकई
मैच 2- दामोदर बनाम स्वर्णरेखा
9 फरवरी
मैच 1- कांची बनाम मयूराक्षी
मैच 2- भैरवी बनाम गंगा
10 फरवरी
मैच 1- दामोदर बनाम अमानत
मैच 2- सकरी बनाम शंख
11 फरवरी
मैच 1- कांची बनाम खरकई
मैच 2- भैरवी बनाम स्वर्णरेखा
12 फरवरी
मैच 1- दामोदर बनाम भैरवी
मैच 2- सकरी बनाम कांची
13 फरवरी
मैच 1- मयूराक्षी बनाम शंख
मैच 2- गंगा बनाम अमानत
14 फरवरी
मैच 1- दामोदर बनाम गंगा
मैच 2- सकरी बनाम मयूराक्षी
15 फरवरी
मैच 1- शंख बनाम खरकई
मैच 2- अमानत बनाम स्वर्णरेखा
17 फरवरी
मैच 1
सेमीफाइनल 1 : ग्रुप ए का विजेता बनाम ग्रुप बी का उपविजेता
मैच 2
सेमीफाइनल 2 : ग्रुप बी का विजेता बनाम ग्रुप ए का उपविजेता
18 फरवरी : टाटा के साथ प्रदर्शनी मैच
19 फाइनल : सेमीफाइनल 1 का विजेता बनाम सेमीफाइनल 2 का विजेता







