| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
सहाय योजना के तहत फुटबॉल, एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, हॉकी खेलों के राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन को लेकर आयोजन समिति की बैठक की गई।
बैठक का आयोजन खेल निदेशक ने निबंधन, आवासन एवं भोजन समिति, मैदान व्यवस्था समिति, चिकित्सा व्यवस्था समिति ,उद्घाटन समापन समारोह समिति सोशल मीडिया समिति, प्रचार-प्रसार एवं मीडिया समिति, तकनीकी उप समिति एवं परिवहन व्यवस्था उप समिति के साथ बैठक आयोजित की गई। सभी ने अपने-अपने समस्याओं से अवगत कराया एवं उस व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
इस खेल योजना के प्रचार प्रसार के लिए रांची शहर के विभिन्न स्थानों पर होर्डिंग लगाने और नुक्कड़ नाटक कराने का भी निर्णय लिया गया। जिससे इस खेल योजना के बारे में आम जनता तक भी जानकारी पहुंच सके। प्रतियोगिता का आयोजन के तिथि में परिवर्तन करते हुए हैं, अब यह प्रतियोगिता 16 फरवरी से लेकर 18 फरवरी तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोराबादी एवं मंदिर मैदान में फुटबॉल। एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान बरियातू में हॉकी, ऑक्सीजन पार्क में वॉलीबॉल एवं एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम के सिंथेटिक ट्रेक में खेल का आयोजन किया जाएगा।
इस प्रतियोगिता में नक्सल प्रभावित क्षेत्र सरायकेला खरसावां ,चाईबासा, खूंटी, सिमडेगा एवं गुमला जिला के टीमें भाग लेगी। वैसे इस सहाय खेल योजना का उद्देश्य इस क्षेत्र के गलत राह भटके हुए युवा को खेल के माध्यम से सही दिशा प्रदान करना है।
बैठक में मौजूद लोग
इस बैठक में विशेष रूप से खेलकूद युवाकार्य निदेशालय के अवर सचिव देव शंकर दास , संजय प्रसाद कार्यपालक दंडाधिकारी रांची, हॉकी ओलंपियन मनोहर टोपनो, शिवेंद्र दुबे कोषाध्यक्ष झारखंड ओलंपिक संघ, हॉकी झारखंड के सचिव विजय शंकर सिंह ,प्रभारी साईं सेंटर रांची विनोद कुमार सिंह, खेल परामर्शी झारखंड खेल प्राधिकरण देवेंद्र कुमार सिंह, जिला खेल पदाधिकारी रांची संजीत कुमार, झारखंड फुटबॉल संघ के प्रतिनिधि मोहम्मद फरीद हॉकी प्रशिक्षक करुणा पूर्ति ,स्टेडियम मैनेजर तपन कुमार रावत, स्टेडियम मैनेजर शंकर पाल, अभिषेक नंद, मुकेश कुमार, कुश कुमार के अलावे कई लोग उपस्थित थे







