| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
SAFF U 20 महिला चैंपियनशिप 2023 के लिए U20 भारतीय टीम में झारखण्ड की साथ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। झारखण्ड के लिए यह एक बड़ी उपलब्धि है।
इन खिलाड़ियों का चयन
अंजलि
अनीता कुमारी
अस्तम उरांव
सुनीता मुंडा
सुमति कुमारी
नीतू लिंडा
पूर्णिमा कुमारी
बता दें कि बांग्लादेश में 2 से 10 फरवरी तक SAFF U 20 Womens Championship और 4 से 12 मार्च तक AFC अंडर 20 Womens Championship Q राउंड की प्रतियोगिता आयोजित होगी। इन प्रतियोगिताओं को लेकर ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (AIFF) की ओर से इंडिया अंडर 20 ट्रेनिंग कैंप की घोषणा की गई थी, इसी कैम्प के बाद झारखंड की इन खिलाड़ियों का चयन हुआ है।







