| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में स्थित सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में सोमवार को सहाय योजना अंतर्गत खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ।
आज हाॅकी,बाॅलीबाॅल और एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें हाॅकी बालक वर्ग में विजेता बंदगांव, उपविजेता गुदड़ी, एवं बालिका वर्ग में विजेता गुदड़ी, उपविजेता सदर प्रखंड की टीम रही। बाॅलीबॉल बालक वर्ग में चक्रधरपुर, उपविजेता सोनुवा एवं बालिका वर्ग में विजेता चक्रधरपुर और उपविजेता खूंटपानी प्रखंड की टीम रही।
एथलेटिक्स प्रतियोगिता का परिणाम
100 मी० बालक
स्वप्निल खाखा, आनंदपुर
नरेन्द्र लकड़ा, चक्रधरपुर
लक्ष्मण महतो,सोनुवा
100 मी० बालिका
जानो तियु, सदर
सावित्री तिरिया, मझगांव
लक्ष्मी सामड, चक्रधरपुर
200 मी० बालक
सागर महतो, आनंदपुर
बबलु सुरीन, गोइलकेरा
सिबिन बारी,सदर
200 मी० बालिका
सुबन्ती तिग्गा, मनोहरपुर
लक्ष्मी सामड, बंदगांव
जानकी हांसदा, टोन्टो
400 मी० बालक
अजीत तिर्की, मनोहरपुर
श्रीशंत बोबोंगा गोइलकेरा
अमित मुखी,नोवामुंडी
400 मी० बालिका
मंजु लकड़ा, आनंदपुर
अंजली तिर्की, मनोहरपुर
पूनम मुण्डारी,सोनुवा
लम्बी कूद बालक
प्रधान सुण्डी,मंझारी
रामराई सोय,सोनुवा
करन बोदरा, गोइलकेरा
लम्बी कूद बालिका
पिंकी नायक, गोइलकेरा
स्मृति रानी पिंगुवा, मझगांव
गीता नायक, मनोहरपुर
खेल प्रतियोगिता के दौरान चयन समिति द्वारा खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ीयों की टीम पश्चिमी सिंहभूम जिला का प्रतिनिधित्व करते हुए सहाय योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंगी।







