| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
11वीं राष्ट्रीय पैरासिटिक वॉलीबॉल का आयोजन तमिलनाडु में 2 फरवरी से 5 फरवरी तक किया गया है। जहां देश के सभी राज्यों की टीम शामिल हो रही है। जिसमें झारखंड की टीम भी शामिल होगी।
इसी कड़ी में महिला वर्ग और पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों का चयन कर टीम की सूची जारी की गई है। महिलाओं को खेल के प्रति बढ़ावा देने के लिए झारखंड सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से समेंद्र लाल, अमन वर्मा, जगदीश सिंह जग्गू और अमित कुमार वर्मा द्वारा जर्सी प्रदान किया गया। पैराओलंपिक एसोसिएशन और झारखंड के अध्यक्ष राहुल मेहता ने कहा की इस बार टीम मजबूत है और निश्चित तौर पर ये खिलाड़ी राज्य के लिए इस वर्ष मेडल जरूर लेकर आएंगे।
महिला वर्ग
प्रतिमा तिर्की, महिमा उरांव, जयश्री कुमारी, संजुक्ता एक्का, असुंता टोप्पो , संजू कुमारी,
पुष्पा मिंज , लीला कुमारी और सीता कर्मकार
पुरुष वर्ग
मुकेश कंचन, देवराज राम, चंदन लोहरा, राजेश कुमार मेहता, सनोज महतो,राजू कर्मकार, नसीम, सुनील कुमार







