| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवाकार्य विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय द्वारा आयोजित पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में स्थित सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड में तीसरा दिन, हाॅकी बालक और बालिका वर्ग में 18 प्रखंडों के बीच प्रथम चक्र का मुकाबला हुआ।
जिसमें बालिका वर्ग का पहला मैच कुमारडुंगी बनाम मझगांव के बीच हुई, वहीं बालक वर्ग में झींकपानी बनाम खूंटपानी प्रखंड के बीच खेली गई और सभी प्रखंड हाॅकी टीमों का प्रथम चक्र (फर्स्ट राउंड) का मैच सम्पन्न हुआ।







