| रांचीटीम sportsjharkhand.com |
राजधानी रांची के खेलगांव मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 16 जनवरी से खेलो इंडिया के तहत राष्ट्रीय सब जूनियर जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। 3 दिनों तक विभिन्न राज्यों की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग लिया। अंतिम दिन सब जूनियर में महाराष्ट्र और राजस्थान के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। इस मैच में महाराष्ट्र की टीम ने 14 पॉइंट से राजस्थान को हराकर विजेता का खिताब जीता। वहीं जूनियर प्रतिस्पर्धा में उड़ीसा और महाराष्ट्र के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें महाराष्ट्र को उड़ीसा की टीम ने 7 पॉइंट से हराकर जीत दर्ज की है।
बताते चलें कि समापन के मौके पर राज्यपाल रमेश बैस शामिल हुए और खिलाड़ियों को ट्रॉफी के साथ-साथ मेडल प्रदान किया और बधाई दी। मौके पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने दम पर राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं, विभिन्न राज्य के राज्य सरकारें अगर उनका भरपूर सहयोग करें तो वह और बेहतर करेंगे।


विजेता टीम को दी गई ट्रॉफी और पुरस्कार राशि
जूनियर बालिका टीम
प्रथम पुरस्कार नगद राशि 2 लाख 75000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार नगद राशि 1 लाख 75000 रुपये
तृतीय पुरस्कार नगद राशि 75000 रुपये
चतुर्थ पुरस्कार नगद राशि 75000 रुपये
सब-जूनियर
प्रथम पुरस्कार राशि 2 लाख 75000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार नगद राशि 1 लाख 75000 रुपये
तृतीय पुरस्कार नगद राशि 75000 रुपये
चतुर्थ पुरस्कार नगद राशि 75000 रुपये







