| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
पिछले पांच माह से सरकारी दस्तावेजों में पेंच में फंसे राज्य के 15 संविदा प्रशिक्षकों को आखिरकार 3 साल अवधि विस्तार मिल गया है। 27 अगस्त 2022 को 15 प्रशिक्षकों की सेवा अवधि समाप्त हो गई थी और उसके बाद से सभी प्रशिक्षकों का मानदेय रोक दिया गया था। बुधवार 18 जनवरी को खेल निदेशक सरोजनी लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी पत्र में उन्हें तीन साल का अवधि दिया गया है। ये अवधि विस्तार 27 अगस्त 2025 तक के लिए दिया गया है। जिन प्रशिक्षकों को अवधि विस्तार मिला है उसमें हॉकी के 5, एथलेटिक्स के 4 और तीरंदाजी एवम फुटबॉल के 3-3 प्रशिक्षक शामिल हैं।
इन प्रशिक्षकों को मिला अवधि विस्तार
हॉकी : करुणा पूर्ति, प्रतिमा बरवा, शंभू कुमार, पीटर किंडो और लालमिंगकिमी खियांगते
तीरंदाजी : करण कुमार कर्मकार, हरेंद्र सिंह और मोहन कुमार साहू
फुटबॉल : वीणा केरकेट्टा, एतवा तिग्गा व सोनाराम चांपिया
एथलेटिक्स : नीरज राय, प्रभात रंजन तिवारी, योगेश प्रसाद यादव और आलोक कुमार सिंह











