रांची
टीम sportsjharkhand.com |
15 से 26 फरवरी 2023 तक काकीनाडा, आंध्र प्रदेश में आयोजित 13वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2023 के लिए सीनियर झारखंड महिला हॉकी टीम का चयन ट्रायल मंगलवार को बरियातू गर्ल्स हाई स्कूल रांची स्थित एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में किया गया।
इस चयन ट्रायल में झारखंड के रांची, सिमडेगा, खूंटी, गुमला, एकलव्य हॉकी सेंटर रांची, आवासीय हॉकी सेंटर लचडागढ़ के कई खिलाड़ी शामिल हुए। विभिन्न जिला से आये खिलाड़ियों का आपस में मैच कराने के बाद 30 खिलाड़ियों को कैंप के लिए चयनित किया गया। विश्वकप पुरुषों की प्रतियोगिता के समाप्त होने के बाद चयनित इन 30 खिलाड़ियों का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित की जाएगी।
उनमें से बेहतर 18 खिलाड़ियों को फिर से चूनकर सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप में झारखंड टीम की ओर से खेलने का अवसर दिया जाएगा।
आज के ट्रायल में मुख्य रूप से हॉकी झारखंड के विजय शंकर सिंह ,आश्रिता लाकड़ा, माइकल लाल, मनोज प्रधान, बिगन सोय उपस्थित थे।