रांची टीम sportsjharkhand.com |
गुजरात में होनेवाले 36वें राष्ट्रीय खेल में हिस्सा लेने के लिए झारखंड के तीरंदाज अभ्यास में जुटे हैं। जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आर्चरी की चयनित टीम अभ्यास कर रही है। तीर निशाने पर लगे इसलिए तीरंदाज पसीना बहा रहे हैं। बताते चलें की गुजरात के 6 शहरों में यह प्रतियोगिता आयोजित होगी। जहां 36 खेलों में देश भर से करीब 7 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।