| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाले तीन मैचों के दिव्यांगजन T20 क्रिकेट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है।
टीम में झारखंड के 6 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। मुकेश कंचन, निशांत कुमार उपाध्याय, विजय महतो, शौकत अली, वागीश त्रिपाठी और विशाल नायक शामिल किए गए है। बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों का T20 सीरीज रांची के मेकॉन स्टेडियम में 20, 21 और 22 सितंबर को खेला जाना था। जो बांग्लादेश की टीम को समय से वीजा नहीं मिलने के कारण एक सप्ताह के लिए शेड्यूल आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह सीरीज 27,28 और 29 सितंबर को खेला जाएगा।







