| रांची
चंदन भट्टाचार्य sportsjharkhand.com |
16 से 19 जनवरी तक आयोजित राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया, दुर्भाग्य ये रहा कि राज्यपाल की मौजूदगी में समापन समारोह के दौरान राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी अतिथियों के बीच चाय बांटते नजर आएं। रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में खेले गए खेलो इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर खो-खो प्रतियोगिता में अव्यवस्था का आलम दिखा।


आयोजनकर्ताओं ने खिलाड़ियों को ही काम में जोत दिया। दरअसल झारखंड खो-खो संघ के तत्वाधान में राजधानी रांची के खेल गांव स्थित मेगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में पिछले चार दिनों से खेलो इंडिया जूनियर व सब जूनियर नेशनल महिला खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। खिलाड़ियों के रहने खाने में अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। खिलाड़ी पीने के पानी को लेकर काफी परेशान दिखे। समापन समारोह के दौरान संघ के चेयरमैन रांची विधायक सीपी सिंह, फेडरेशन ऑफ खो-खो इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में ही खिलाड़ियों को कई कामों में लगा दिया गया था।


हमारी टीम ने जब चाय सर्व करनेवाले खिलाड़ियों से बातचीत की तो उन्होंने क्या कहा, ये आप खुद सुनिए
चाय सर्व करनेवाले खिलाड़ी
इस मामले को लेकर आयोजकों से भी sportsjharkhand.com की टीम ने बातचीत की है।
झारखण्ड खो-खो संघ के चेयरमैन सह रांची विधायक सीपी सिंह
फेडरेशन ऑफ खो-खो इंडिया के महासचिव एमएस त्यागी







