| रांची
टीम sportsjharkhand.com |
दिल्ली में आयोजित ओपन इंडियन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड की पदक विजेता बेटियों को झारखंड सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने सम्मानित किया।
सोमवार को डोरंडा स्थित अपने आवास पर मंत्री ने सभी खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए फूलमाला पहनाया। मंत्री ने कहा कि झारखंड की बेटियां हर खेल में राज्य का नाम देश ही नहीं विदेशों में भी ऊंचा कर रही हैं। गांव देहात की लड़कियों ने ताइक्वांडो में भी सिक्का जमाया है। हमें ऐसी बेटियों पर गर्व है।
बताते चलें कि दिल्ली में संपन्न ओपन इंडियन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में झारखंड की खिलाड़ियों ने राज्य के झोली में 13 पदक डाले थे। सभी लड़कियां सरकारी स्कूल में पढ़ते हुए खेल में भी अपना जौहर दिखाया। इस मौके पर ताइक्वांडो कोच शकील अंसारी सहित कई गणमान्य शामिल थे।







